फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने दी सोनीपत पुलिस को क्लीन चिट

Tue, 02 Feb 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पूर्व फौजी द्वारा आत्महत्या करने के मामले में सोनीपत पुलिस को एसपी ने क्लीनचिट दे दी है। डीएसपी प्रदीप कुमार की रिपोर्ट और साइबर सेल की पड़ताल के बाद एसपी अभिषेक गर्ग ने साफ किया कि मामले में अभी तक किसी पुलिसकर्मी की भूमिका नहीं मिली है। साथ ही पीड़ित परिवार की तरफ से कोई सबूत भी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। हालांकि आत्महत्या प्रकरण की जांच चंडीगढ़ पुलिस कर रही है। वहां से अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं मांगी गई है। अगर कोई पत्र आता है तो सोनीपत पुलिस जांच में सहयोग को तैयार है। 27 जनवरी को खरखौदा के एक गांव के पूर्व फौजी चंडीगढ़ सचिवालय पहुंचा और वहां पर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। चंडीगढ़ पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था। उसमें मरने वाले ने सोनीपत पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके चलते जिला पुलिस अधीक्षक ने मामले की डीएसपी से जांच कराने का फैसला किया था।
विज्ञापन


दहिया खाप कर चुकी है सीबीआई जांच की मांग
मामले को लेकर एक दिन पहले गांव में दहिया खाप के प्रधान प्रताप सिंह दहिया की अध्यक्षता में पंचायत हुई। पंचायत ने पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी। क्योंकि खाप को भरोसा नहीं कि सोनीपत पुलिस अपने ही कर्मचारियों के खिलाफ सबूत एकत्र करेगी।

डीएसपी और साइबर सेल की रिपोर्ट आ गई है। किसी भी पुलिसकर्मी की अभी तक मामले में भागीदारी नहीं मिली है। न ही पीड़ित परिवार की तरफ से कोई तथ्य उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अभिषेक गर्ग, पुलिस अधीक्षक, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें