फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी सहित छह पुलिस के हत्थे चढ़े

Tue, 02 Feb 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 दिल्ली से आई एक कॉल ने मायके में रह रही एक विवाहिता को राजस्थान चलने को मजबूर दिया। विवाहिता स्थानीय मंदिर में विवाह रचाने के बाद राजस्थान रफूचक्कर होने वाली थी कि पुलिस ने आरोपी दूल्हे समेत छह आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने सभी का शंातिभंग के आरोप में चालान कर दिया है।
जानकारी के अनुसार एक विवाहिता पिछले दस साल से अपने मायके जुजराड़ी गांव में रह रही थी। गत 10 दिन पहले महिपाल यादव निवासी लाड़पुर थाना कोटकासिम जिला अलवर राजस्थान की एक कॉल विवाहिता के मोबाइल फोन पर आई।दोनों में बातचीत हुई और धीरे-धीरे उनमें प्यार परवान चढ़ने लगा। 26 जनवरी को महिपाल यहां आया और एक मंदिर में शादी रचा कर विवाहिता को दिल्ली ले गया।
विज्ञापन

 पुलिस ने बताया कि सोमवार को विवाहिता, महिपाल, नरेश कुमार निवासी विगौवा थाना कोटकासिम, जसवंत निवासी ग्राम दुम्हेड़ा थाना कोटकासिम, ऋषिराज निवासी शेरपुर थाना कोटकासिम, पवन कुमार निवासी शेरपुर थाना कोटकासिम, अरविंद सिंह यादव निवासी मसीना थाना धारूएड़ा जिला रेवाड़ी हरियाणा यहां आए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सभी को कांडा स्टेशन से 200 मीटर दूरी पर हिरासत में ले लिया।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसने 26 जनवरी को  महिपाल यादव से विवाह रचा लिया था और बच्चों को छोड़कर वह एक सप्ताह तक दिल्ली में  रही थी। बच्चों को लेने के लिए वह एक फरवरी को अपने मायका आई थी। मंगलवार को वह बच्चों को लेकर अपने पति और उनके साथियों के साथ राजस्थान जा रही थी।
विज्ञापन

 उसने पुलिस को बताया कि उसके पूर्व के पति ने उसको सात पहले छोड़ दिया था। वह उसे भरण-पोषण के लिए कुछ भी नहीं देता था। बच्चों के कारण ही उसे दूसरे विवाह के लिए मजबूर होना पड़ा। थानाध्यक्ष राजेश प्रसाद यादव ने बताया कि आरोपियों का 107, 116 और 1512 के तहत शांतिभंग होने के आरोप में चालान करके उन्हें परगना मजिस्ट्रेट रेखा कोहली के न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय के निर्देश पर छह आरोपियों को जेल भेज दिया है जबकि महिला को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें