फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर 1.45 लाख, लैब संचालक से लूटे 10 लाख

Tue, 17 Nov 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अपराधियों को पुलिस को जरा सा भी खौफ नहीं रहा। दो दिन पहले जहां पिनाना गांव में दिनदहाड़े दो चचेरे भाईयों को गोलियों से भून दिया गया, वहीं अब रात को कामी रोड पर पेट्रोप पंप से चार युवक एक लाख 45 हजार रुपये लूटकर ले गए। देर शाम नरेला-सोनीपत मार्ग पर गांव सफियाबाद के पास लुटेरों ने हथियारों के बल पर फोटो कलर लैब संचालक की कार व 10 लाख रुपये लूट लिए। लगातार हो रही वारदातों से जिले की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है।
विज्ञापन


पहली वारदात
शहर के नजदीक गांव रायपुर निवासी महेंद्र ने बताया कि कामी रोड पर बाईपास पर उसका पेट्रोल पंप है। रविवार देर रात चार युवक पेट्रोल पंप पर आए और पिस्तौल दिखाकर उसे व कारिंदों को काबू कर लिया। इसके बाद अलमारी में रखी एक लाख 45 हजार रुपये की नकदी व दो मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।

सदर थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग सका। महेंद्र सिंह ने बताया कि करीब एक माह की नकदी अलमारी में रखी थी, ताकि सोमवार को बैंक में जमा करवा सके, लेकिन इससे पहले ही वारदात हो गई।
विज्ञापन


दूसरी वारदात
बारोटा निवासी अमरदीप ने पुलिस को बताया कि उसकी सोनीपत व नरेला में फोटो कलर लैब की दुकान है। सोमवार शाम को नरेला से अपनी कार में 10 लाख रुपये लेकर घर आ रहा था। सफियाबाद के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक करके रास्ता रोक लिया। उसने गाड़ी रोक दी।

वह कुछ समझ पाता, एक युवक ने रिवॉल्वर निकाल कर तान दी। इसके बाद नकदी व कार लेकर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी। जांच में पुलिस ने देर रात कार को जीटी रोड पर टीडीआई के पास लावारिस हालत में बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें