फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंसर-की के साथ पकड़ी गई महिला को जमानत

Tue, 17 Nov 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
एचटेट की टीजीटी लेवल-2 की परीक्षा के दौरान आंसर-की के साथ गिरफ्तार महिला को देर रात ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इसके बाद उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन


आरोपी महिला को जमानत उसके गोद के बच्चे को देखते हुए दी गई। वहीं, मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई है।

 कुमरोधा निवासी मंजीत को परीक्षा के दौरान एक्जाम सेंटर से आंसर-की के साथ गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने रात में ही उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर दिया।

जिसके बाद उसकी जमानत हो गई। वहीं, पुलिस ने देर रात पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मामले में कोई अन्य युवक भी संलिप्त है। पुलिस फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

-------------
क्या था मामला
उमा भारती माध्यमिक विद्यालय स्थित टीजीटी लेवल-2 की परीक्षा के दौरान गांव कुमरौधा निवासी अभ्यर्थी मंजीत के पास से तीन सेट आंसर-की के मिले थे।

मामले में पुलिस ने सेंटर इंचार्ज कमलेश भारती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को नकल करने व धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया था। मामले की जानकारी पर पुलिस के अन्य आलाधिकारियों के साथ खुद एसपी बलवान सिंह राणा मौके पर पहुंचे थे और आरोपी महिला से पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें