फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों के बल पर युवकों से की लूटपाट

Sat, 07 Nov 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड गन्नौर स्थित फ्लाईओवर के पास लिफ्ट लेकर तीन लोगों से लूटपाट करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घटना के बाद मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दी है। मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में घरौंडा निवासी कर्मबीर ने वह गुड़गांव के मानेसर स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत है। वह 31 अक्टूबर की रात गुड़गांव से अपने घर घरौंडा आ रहा था। उसने दिल्ली करनाल बाईपास से एक कार सवार से रास्ते में लिफ्ट ले ली। रास्ते से तीन-चार युवक ओर गाड़ी में बैठ गए।

जब गाड़ी गन्नौर चौक जीटी रोड पर पहुंची तो दो युवक वहीं उतर गए। गन्नौर फ्लाईओवर पार होते ही गाड़ी में बैठे एक युवक ने ड्राईवर को पिस्तौल लगा दी तथा दूसरे युवक ने उसे चाकू लगा दिया।
विज्ञापन


ड्राइवर ने गाड़ी साइड में रोक दी। बदमाशों ने फोन पर संपर्क कर अपने 4-5 साथियों को वहां बुला लिया और हथियारों के बल पर लूटपाट की। बदमाश उससे एटीएम कार्ड, नकदी और कार चालक तथा एक अन्य यात्री से नकदी छीन ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें