टांगरी बांध स्थित अमन नगर के निकट शुक्रवार दो भाइयों में मामूली कहासुनी को लेकर तीखी बहस हो गई और देखते ही भाई ने अपने छोटे भाई पर ईंट से हमला कर लहूलुहान कर दिया। मारपीट के बाद परिजनों ने बीचबचाव कर मामले को शांत करवाया और तुरंत युवक को प्राथमिक उपचार के लिए कैेंट सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।
उधर, इलाका पुलिस ने सूचना पाकर मौके का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर भाईयों में मारपीट हो गई। मारपीट में घायल अमन नगर निवासी सुनील ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है और शुक्रवार को अपने घर पर बैठकर काम कर रहा था। तभी अचानक बड़े भाई ने जमीन को लेकर बहस शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट करने लगा। इतने में वह कुछ समझ पाता कि बड़े ने ईंट से सिर पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। डाक्टर का कहना है कि मारपीट में युवक के सिर पर गहरी चोट आई है।