फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी काबू

Sat, 07 Nov 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर क्षेत्र में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरेापी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


दूसरी ओर, पीड़िता बच्ची के परिजनों से मिलने के लिए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन उनके घर पहुंचे। परिवार के साथ बैठकर राजीव जैन ने संवेदना व्यक्त की। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन तकरीबन आधा घंटा परिजनों के साथ रुके और पुलिस अधिकारियों से बात कर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ये है मामला
थाना सदर क्षेत्र स्थित एक गांव में गुरुवार को एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। किराए पर रहने वाले एक परिवार की बच्ची के साथ उन्हीं के साथ किराए पर रहने वाले शिवकुमार ने दुष्कर्म किया था। मूल रूप से पिनाना का रहने वाला शिवकुमार कुछ समय से किराए पर रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें