तीन दिन पहले गांव नांगल में एक व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने इस मामले में गांव राजपुरा के तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतक के पुत्र रविंद्र की शिकायत पर की है। बता दें कि मंगलवार को गांव राजपुरा निवासी राजकुमार (45) का शव नांगल गांव की हरिजन चौपाल में मिला था।
राजकुमार के नाक और मुंह से खून बह रहा था। इस मामले में मृतक के पुत्र रविंद्र ने पुलिस में दी शिकायत में कहा था कि उसके पिता की गांव के ही निवासी कृष्ण, बिजेंद्र और अशोक ने साजिश के तहत हत्या की है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।