फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10-10 के नोट उठाता रहा चपरासी, लूटा दिए 2.70 लाख

Tue, 03 Nov 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन युवकों ने शातिर अंदाज में बैंक को दो लाख 70 हजार रुपये का चूना लगा दिया। एक ने 10-10 के नोट गिराए, दूसरे ने काउंटर पर रखे पैसे चुराए और तीसरे के थैले में डाल दिया।
विज्ञापन


पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। मामला शनिवार का है और जगह गुड़मंडी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा। पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी में वारदात में शामिल तीनों बदमाश साफ दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी अनुसार, सेलटैक्स के कुंडली स्थित कार्यालय में गांव कुमासपुर निवासी साहब सिंह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर कार्यरत है। साहब सिंह शनिवार को विभाग के 2 लाख 70 हजार रुपये लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की गुड़मंडी वाली शाखा में गया था।
विज्ञापन


पैसे जमा करने के लिए साहब सिंह ने कैश निकाल कर शीशे के नीचे से काउंटर पर रख दिया। इसी दौरान तीन व्यक्ति साहब सिंह के पास पहुंच गए। इनमें से एक ने साहब सिंह के पास जाकर 10-10 के कुछ नोट नीचे गिरा दिए। इसके बाद साहब सिंह को बताया कि उसके पैसे नीचे गिर गए हैं।

साहब सिंह जब इन पैसों को उठाने लगा तो दूसरे व्यक्ति ने काउंटर में शीशे के नीचे से हाथ देकर लाखों की नकदी उठा ली और अपने तीसरे साथी ने बैग में रुपये डाले और फरार हो गए। पुलिस ने साहब सिंह की शिकायत पर तीन अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।

व्यस्त थे सब, इसीलिए हो गई वारदात
जब साहब सिंह के साथ यह वारदात हुई, उस समय सभी व्यस्त थे। काउंटर पर बैठा कैशियर पीछे रखी मशीन से नकदी उठाने चला गया था। बराबर में बैठी अन्य महिला बैंक कर्मी भी काम में व्यस्त थी। हैरानी की बात यह कि चोरी होने के लगभग 10 मिनट बाद तक साहब सिंह को इसका पता नहीं था। वह नीचे गिरे हुए नोटों को उठाने के बाद वह उन्हें सीधे करता रहा। जब कैशियर आया चोरी की वारदात का पता चला।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें