फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्चूनर कार का शीशा तोड़कर बैग उड़ाया

Tue, 03 Nov 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 रामपुर रोड में नैनीताल मोटर्स के सामने खड़ी फार्चूनर कार का शीशा तोड़कर 25 हजार रुपये, दो एटीएम और चश्मा उड़ा दिया। सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर पता चला कि एक उचक्के ने गुलेल से शीशा तोड़कर घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान ने मौके का मुआयना किया। पुलिस को आशंका है कि यह घटना को भातू गैंग ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन


ओलीबिया निवासी व्यवसायी विमल सेठी (जीवी परिवार के एमडी) अपने कारोबार के सिलसिले में अमर उजाला कार्यालय आए थे। उन्होंने अपनी फार्चूनर कार (यूके01 बी 1111) नैनीताल मोटर्स के सामने खड़ी की थी। व्यवसायी कुछ देर बाद कार के पास पहुंचे तो पता चला कि उचक्कों ने अगली सीट का शीशा तोड़कर बैग पार कर दिया है।

व्यवसायी के मुताबिक चोरी हुए बैग की कीमत 65 हजार साथ ही इसमें 25 हजार रुपये नकद, दो एटीएम और चश्मा था। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल आर एस मेहता ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। नैनीताल मोटर्स के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने से पता चला कि दो बजकर 19 मिनट पर उचक्के ने गुलेल से कार का शीशा तोड़ा।
विज्ञापन


पांच मिनट इंतजार करने के बाद अपनी कोहनी में कपड़ा लपेटने कर शीट पर रखा बैग उड़ा लिया और पैदल पंचायत घर की तरफ निकल गया। कोहनी में कपड़ा इसलिए लपेटा कि शीशा उसे लग न सके।

आशंका है कि उचक्के के साथी रामपुर रोड पर मौजूद होंगे। एसपी सिटी के निर्देश पर पुलिस ने रामपुर रोड पर चेकिंग की लेकिन उचक्कों का पता नहीं चल सका। पुलिस सीसीटीवी फु टेज के आधार पर उचक्कों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें