फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरा दबोचा, 4.5 लाख बरामद

Tue, 27 Oct 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 नकुड़ क्षेत्र में 23 अक्टूबर को दंपति से हुई 4.80 लाख की लूट करने के एक आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस को उसके पास से लूट के साढ़े चार लाख रुपये और अन्य कागजात बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस लूट में शामिल रहे उसके साथी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


रानीपुर निवासी अलीशेर पुत्र चूहड़ अपनी पत्नी के साथ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 4.80 लाख  रुपये निकालकर पैदल ही तांगा स्टैंड के लिए निकला था। दोपहर करीब दो बजे जैसे ही वह नगर पालिका गेट से आगे चौक पर पहुंचा तो पीछे से बाइक पर आए दो बदमाश उसके हाथ से नोटों से भरा थैला छीनकर फरार हो गए थे।

 थैले में नकदी के साथ ही कई पासबुक और पीड़ित की बेटी की मार्कशीट आदि थे। पीड़ित ने तुरंत थाना नकुड़ में तहरीर दी थी। तभी से पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुटी थी। मुखबिर से मिली सूचना पर नकुड़ पुलिस ने 27 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े नौ बजे टिंकू पुत्र रामनाथ निवासी कुराली को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके पास से लूट के साढ़े चार लाख रुपये, दो बैंक पास बुक, मार्कशीट आदि भी बरामद किए। इतना ही नहीं सामान और नकदी बरामद होने पर आरोपी ने लूट में शामिल होना स्वीकार किया। साथ ही घटना में साथ रहे अपने साथी का नाम भी पुलिस को बताया। इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया। जबकि फरार  चल रहे उसके साथी की तलाश में दबिश दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें