फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाओं में नकल जारी, 16 छात्रों के बने यूएमसी

Sun, 19 Mar 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
पीजीआई प्रोफेसर के पेपर में कॉपी का आरोप - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड व ओपन शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में लगातार नकल जारी हैं। परीक्षा केंद्र के पूरे स्टाफ से लेकर दो परीक्षा केंद्रों को बदलने के बाद भी परीक्षाओं में नकल हो रही हैं। शनिवार को राजनीति विज्ञान की परीक्षा में 16 छात्रों के यूएमसी बने, वहीं ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर डीईओ ने एक सुपरवाइजर को हटा दिया। 
विज्ञापन


सात मार्च से चल रही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड व ओपन शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल कर रहे 99 छात्रों के यूएमसी बन चुके हैं। खानपुर कलां और सरगथल गांव के परीक्षा केंद्र के साथ बिचपड़ी के पूरे स्टाफ को बदला जा चुका है। शनिवार को राजनीति शास्त्र की परीक्षा में खूब नकल चली। परीक्षा केंद्रों पर बाहरी युवकों का जमावड़ा रहा। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परीक्षा के दौरान 16 छात्र नकल करते पाए गए। वहीं, शामड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के समय एक ड्यूटी सुपरवाइजर की लापरवाही सामने आई, जिसे तुरंत प्रभाव से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें