फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी को लेकर दो गुटों में झगड़ा

Sat, 29 Aug 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जैनपुर में मामूली कहासुनी को लेकर भिड़ंत हो गई। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने चार लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीन को गंभीर हालत के चलते पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया। मामले में दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


गांव जैनपुर में बृहस्पतिवार देर रात आनंद पर गांव के ही यामीन और उसके परिजनों ने चाकू से हमला कर दिया। बताया गया है कि दोनों में पानी डालने को लेकर झगड़ा हुआ है।

जब आनंद के परिजनों को इसका पता लगा तो वह उसे बचाने पहुंचे। जिस पर यामीन और परिजनों ने आनंद के परिजन नरेंद्र, सुरेश और राजीव पर भी चाकू से हमला कर दिया। बाद में ग्रामीणों के आने पर हमलावर फरार होने लगे। इस पर लोगों ने यामीन की भी धुनाई कर दी।
विज्ञापन


चाकू लगने से घायल हुए आनंद, नरेंद्र, सुरेश और राजीव को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां से आनंद, नरेंद्र व सुरेश को पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। बताया गया है कि दोनों परिवारों में लंबे समय से कहासुनी चली आ रही है। जिसके चलते ही दोनों गुटों में झगड़ा रहता था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें