सोनीपत में सूरी पेट्रोल पंप वाली में पेट्स शॉप एंड केयर सेंटर पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और पशुपालन विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। छापामार कार्रवाई के दौरान दवा व इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। पालतू पशुओं की दवा और इलाज करने की अनुमति उसके पास नहीं थी। छापामार टीम में उसकी क्लीनिक में मिली दवा सील कर दी गई है।
डिग्री धारक को ही मिल सकती है पेट्स शॉप और केयर सेंटर चलाने की अनुमति
सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में सेक्टर-23 के पास बिना अनुमति के पेट्स शॉप और केयर सेंटर चलने की जानकारी मिली थी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने पशुपालन विभाग की टीम को साथ लेकर छापा मारा। वहां पर मनोज कुमार मिला। उससे केयर सेंटर व दुकान चलाने के लिए लाइसेंस व कागजात मांगे तो वह कोई कागजात पेश नहीं कर सका।
दुकान के अंदर दवा और इंजेक्शन भी बरामद हुए। उन्हें सील किया गया है। पेट्स शॉप चलाने के लिए हरियाणा वेटरनरी काउंसलिंग से अनुमति लेनी होती है। दुकानदार के पास कोई भी अनुमति नहीं मिली। जांच में पता लगा कि वह 12वीं कक्षा तक पढ़ा है। मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।