फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: एसबीआई के कैशियर से 25 हजार रुपये व सोने की चेन लूटी, बाइक सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

Sat, 29 Apr 2023 02:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक पुलिस के मुताबिक झज्जर जिले के गांव चिमनी निवासी विकास ने दी शिकायत में बताया कि वह आंवल स्थित एसबीआई ब्रांच में कैशियर है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे क्रेडिट कार्ड लेने के लिए बैंक के बाहर खड़ी गाड़ी के पास आया था। तभी एक युवक उसके पास आया और नाम पूछकर कमर में पिस्तौल लगा लिया।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक कलानौर खंड के गांव आंवल में बाइक सवार दो युवक एसबीआई बैंक के कैशियर से हथियारों के बल पर 25 हजार की नकदी व सोने की चेन लूटकर ले गए। इस संबंध में कलानौर थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


कलानौर खंड के गांव आंवल में हुई वारदात
पुलिस के मुताबिक झज्जर जिले के गांव चिमनी निवासी विकास ने दी शिकायत में बताया कि वह आंवल स्थित एसबीआई ब्रांच में कैशियर है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे क्रेडिट कार्ड लेने के लिए बैंक के बाहर खड़ी गाड़ी के पास आया था। तभी एक युवक उसके पास आया और नाम पूछकर कमर में पिस्तौल लगा लिया।

दो अन्य युवक आए और 25 हजार की नकदी व सोने की दो तोले की चेन छीन ली। इसी बीच एक युवक बोला और कुछ नहीं ले रहा। यह मुंह पर पिस्तौल का बट मारा। इसके बाद चार बाइक पर आठ से 10 युवक फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें