सोनीपत के गांव शामड़ी निवासी राजेश ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को बताया कि रविवार को अपनी पत्नी संग घर से राजस्थान के अलवर जाने के लिए निकले थे। जब वह गोहाना सब्जी मंडी में पहुंचे तो उन्होंने अपनी कार को पिछले गेट पर खड़ा कर दिया। उसके बाद वह सब्जी लेने चले गए। इस दौरान गलती से उन्होंने एक साइड का शीशा खुला छोड़ दिया।
सोनीपत के गोहाना सब्जी मंडी में खरीदारी करने आए दंपती को कार का शीशा खुला छोडऩा महंगा पड़ गया। चोर कार के अंदर से दो लाख रुपये की नकदी और सोने के कंगन चोरी कर ले गए। सब्जी खरीदकर दंपती वापस लौटा तो चोरी का पता लगा। जिस पर आसपास पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कार सवार दंपती गोहाना की मंडी में सब्जी लेने गए तो हुई वारदात
गांव शामड़ी निवासी राजेश ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को बताया कि रविवार को अपनी पत्नी संग घर से राजस्थान के अलवर जाने के लिए निकले थे। जब वह गोहाना सब्जी मंडी में पहुंचे तो उन्होंने अपनी कार को पिछले गेट पर खड़ा कर दिया। उसके बाद वह सब्जी लेने चले गए। इस दौरान गलती से उन्होंने एक साइड का शीशा खुला छोड़ दिया। जब वह वापस आए तो कार के अंदर रखा पर्स चोरी मिला।
गांव शामड़ी के रहने वाले राजेश ने सिटी थाना गोहाना में दर्ज कराया मुकदमा
पर्स में दो लाख रुपये की नकदी, उनकी पत्नी के दो सोने के कंगन व कागजात थे। उन्होंने आसपास पता करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। सीसीटीवी की मदद से चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।