फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: ऑनलाइन सट्टेबाजी में फंसा व्यक्ति, नहर में छलांग लगा दी जान, तीन के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 08 May 2023 12:02 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

नरिंदर कुमार गांवों में जाकर सामान बेचने का काम करता था। उसका इन्द्रजीत सिंह उर्फ इंदु ,नरिंदर सिंह उर्फ सोना और रोहित के साथ पैसों का लेनदेन था। इसके चलते वह परेशान रहता था। इस संबंध में उसने अपने भाई गगनदीप को बताया था कि उक्त व्यक्ति उससे दो लाख रुपये मांग रहे हैं।
विज्ञापन
आत्महत्या मामले में गिरफ्तार दो आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटकपूरा शहर निवासी 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने थाना सदर के अंतर्गत राजस्थान नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई एडवोकेट गगनदीप तनेजा के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस ने इंद्रजीत सिंह व नरिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है, वहीं रोहित फरार है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने आत्महत्या करने वाले व्यक्ति को ऑनलाइन सट्टेबाजी के जंजाल में फंसाया था। दुयारेआना रोड पर स्थित शहीद भगत सिंह नगर निवासी नरिंदर कुमार उर्फ काकू ने एक वीडियो बनाकर परिवार को सौंपा था। इसमें कुछ लोगों को नाम लिया था जो उसे परेशान कर रहे थे।

नरिंदर कुमार गांवों में जाकर सामान बेचने का काम करता था। उसका इन्द्रजीत सिंह उर्फ इंदु ,नरिंदर सिंह उर्फ सोना और रोहित के साथ पैसों का लेनदेन था। इसके चलते वह परेशान रहता था। इस संबंध में उसने अपने भाई गगनदीप को बताया था कि उक्त व्यक्ति उससे दो लाख रुपये मांग रहे हैं।

सुनाम: कर्ज से परेशान किसान ने दी जान

विज्ञापन

कर्ज से परेशान किसान ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली है। किसान पर बैंक व सहकारी सोसाइटी का तीन लाख रुपये से अधिक कर्ज था। मृतक की पहचान गांव जखेपल चौबास निवासी 40 वर्षीय अमनदीप सिंह के तौर पर हुई है। किसान ने रविवार को घर में ही जहरीला पदार्थ निगल लिया था। हालत खराब होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला महासचिव दरबारा सिंह और गांव के अध्यक्ष दर्शन सिंह ने बताया कि मृतक की दो बेटियां हैं। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें