फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में हाईवे के पास मिला अधजला शव, हत्या कर लाश को खुर्द-बुर्द करने का शक

Thu, 10 Nov 2022 01:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन शव बुरी तरह से जलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस को आशंका है कि शव किसी प्रवासी मजदूर है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में नेशनल हाईवे के निकट पुलिस ने एक व्यक्ति का जला हुआ शव बरामद किया है। अंदेशा है कि व्यक्ति की झगड़े में हत्या करने के बाद शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए कबाड़ में डालकर आग लगा दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव के अवशेष कब्जे में ले लिया है। उन्हें पोस्टमार्टम को भेजा जाएगा। साथ ही पुलिस ने शव की शिनाख्त  के लिए फैक्टरी मालिकों व बड़ी में किराए पर कमरे देने वाले मकान मालिकों से संपर्क किया है।

विज्ञापन


गुरुवार को बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में कबाड़ के अंदर व्यक्ति का शव जलता देख डायल-112 पर सूचना दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि शव कबाड़ के अंदर जल रहा था। वह काफी बुरी तरह से जल चुका था। उन्होंने बड़ी थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद डीएसपी आत्माराम व थाना प्रभारी संदीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीआईए की टीम को भी बुलाया गया। इसके साथ ही एफएसएल की टीम को बुलाकर सुबूत जुटाए गए।

पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन शव बुरी तरह से जलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस को आशंका है कि शव किसी प्रवासी मजदूर है। इसके लिए पुलिस ने सभी फैक्टरी मालिकों के साथ ही किराए पर कमरे देने वाले मकान मालिकों से भी संपर्क किया है। डीएसपी आत्माराम ने बताया कि उनका पहला प्रयास शव की पहचान करने का है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें