फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश बुवाना गिरोह के दो सदस्य दबोचे

Sat, 01 Oct 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
राजेश बवाना गिरोह के दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार - फोटो : sonipat
विज्ञापन
एसआईटी ने खरखौदा बाईपास के पास से राजेश बवाना गिरोह के दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों की  पहचान गांव रोहणा निवासी सचिन व झज्जर के गांव गोयला कलां निवासी यशवंत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक हरदीप सिंह दून ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि एसआईटी में नियुक्त एएसआई राजबीर सिंह अपनी टीम के साथ खरखौदा बाईपास सांपला रोड पर गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि दो युवक हथियार लेकर कार में सवार होकर यहां से गुजरने वाले हैं। पुलिस ने नाकाबंदी कर एक कार को रुकवाने का प्रयास किया तो कार सवार युवक भाग निकले। पुलिस टीम ने आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया जिस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी अपने बचाव में फायरिंग करते हुए बदमाशों को दबोच लिया। उनके कब्जे से दो पिस्तौल व चार कारतूस तथा खोल बरामद किए। पुलिस ने उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। 

लादेन को छुड़वाने की थी प्लानिंग  
गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह राजेश बवाना गैंग से जुड़े है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि वह मकोका सहित कई मामलों में गिरफ्तार व भोंडसी जेल में बंद ललित उर्फ लादेन को छुड़ाना चाहते थे। उनकी साजिश पेशी के दौरान ललित को छुड़वाने की थी। आरोपी सचिन वर्ष 2016 में थाना खरखौदा में दर्ज छेड़छाड़ व धमकी देने के मामले में नामजद रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें