फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के घर घुसा नकाबपोश, एक महिला के जागने पर मौके से भागा

Fri, 19 May 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचीं हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग व वित्त विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल। - फोटो : amarujala beuro
विज्ञापन
गैंगरेप के बाद युवती की निर्मम हत्या किए जाने के बाद बुधवार की रात से पीड़िता का परिवार एक बार फिर सहम गया। रात करीब डेढ़ बजे एक नकाबपोश उनके घर में घुस आया। युवती के मामा ने बताया कि भांजी की मौत के बाद से सभी रिश्तेदार घर आए हुए हैं। बुधवार रात को जब वह सो रहे थे तो एक नकाबपोश उनके घर में घुस आया। उसने सो रहे सदस्यों के चेहरे कपड़ा हटाकर देखने शुरू कर दिए। इसी दौरान एक महिला (युवती की बुआ) की नींद खुल गई और वह उसे पकड़ने के लिए दौड़ी। इसी बीच सभी सदस्य जाग गए और नकाबपोश को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन नकाबपोश छोटी गली से भाग गया। वहीं, घर के बाहर तैनात सुरक्षा कर्मियों को मामले की भनक तक नहीं लगी। पीड़ित परिवार ने जब पुलिस को बताया तो एसएचओ अजय मलिक वहां पर पहुंचे और उन्होंने सुरक्षा बढ़ाते हुए दो अन्य गनमैन पीड़ित परिवार के घर के बाहर तैनात कर दिए। उधर, घबराए पीड़ित परिवार ने अपने पुराने घर में लौटने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
मामला जानकारी में आया है। जांच करवाएंगे। फिलहाल पीड़ित परिवार के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घर के सदस्यों से पूरी जानकारी ली जा रही है।
अश्विन शैणवी, एसपी, सोनीपत।

सरकार पीड़ित परिवार को देगी पूरी मदद : सुनीता दुग्गल
हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग व वित्त विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल ने वीरवार को सोनीपत पहुंचकर पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। वह युवती की तेरहवीं की रस्म में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलवाने के लिए वचनबद्ध है। सीएम ने मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की वकालत की है। साथ ही उन्होंने पीड़िता के भाई के लिए डीसी रेट पर नौकरी दिलाने के लिए प्रयास करने की बात भी कही।
आर्थिक मदद के नाम पर मिले दो लाख
पीड़िता के मामा ने बताया कि उन्हें अभी तक आर्थिक मदद के नाम पर दो लाख रुपये मिले हैं। उपायुक्त ने उन्हें साढ़े 10 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया था, जिसमें छह लाख तत्काल देने की बात कही गई थी। हालांकि अभी तक परिवार को दो लाख का चेक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें