शराब दिलाकर लाने से किया मना तो की मारपीट, पलट दिया ऑटो
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव मदीना निवासी एक ऑटो चालक को तीन युवकों ने उस समय पीट दिया जब उसने शराब दिलाकर लाने से मना कर दिया। ऑटो चालक के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मदीना निवासी अशोक ने बताया कि वह गोहाना में ऑटो चलाता है। 8 जुलाई की रात को गोहाना से ऑटो लेकर अपने गांव जा रहा था। वहीं स्टेडियम के समीप उससे गांव निवासी मोनू, दिनेश, विक्की खड़े मिले। उन्होंने उसका ऑटो रुकवाकर उन्हें ठेके से शराब दिलाकर लाने को कहा था। अशोक ने बताया कि उसने उन्हें शराब दिलाकर लाने से मना कर दिया। इस पर उन्होंने उसके ऑटो को पलट दिया। साथ ही उस पर ईंट से हमला कर दिया। ईंट लगने के बाद उसके हाथ, पैर, सीने पर चोट आई। अशोक ने कहा कि जब उसने शोर मचाया तो ग्रामीणों को आते देख आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।