फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक की हत्या के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो चालक की हत्या के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों ने किराए के सौ रुपये को लेकर हुए झगड़े में कर दी थी चालक की हत्या
पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लेकर शुरू की पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर।
बड़ी गांव के खेत में ऑटो चालक की पत्थर से हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव लल्हेड़ी निवासी विशाल है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले काबू कर चुकी है।
विज्ञापन

जीटी रोड पर बड़ी गांव के निकट खेत में 22 जून को एक युवक का शव मिला था।
पहचान पानीपत की विष्णु कॉलोनी निवासी हिमेश उर्फ हन्नी के रूप में हुई थी। हिमेश की पत्थर से हमला कर हत्या की गई थी। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार व राजलुगढ़ी चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार की टीम ने आरोपी गन्नौर कोट मोहल्ला निवासी तरुण व राहुल को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि दोनों भाई अपने तीसरे साथी के साथ पानीपत से 21 जून को आटो किराये पर लेकर आ रहे थे। पानीपत से आटो का किराया गन्नौर तक के लिए 300 रुपये तय हुआ था। जब वह गन्नौर पहुंचे तो उन्होंने आटो चालक हिमेश को 200 रुपये थमा दिए थे। इस पर हिमेश ने ऐतराज जताया और पूरा किराया देने की बात कही थी। इसी को लेकर इनकी कहासुनी हो गई थी। तीनों युवकों ने आटो चालक की पत्थर से हमला करके हत्या कर दी थी। पुलिस ने आटो को गांव अगवानपुर के खेतों से बरामद कर लिया था। मामले में राजलुगढ़ी चौकी प्रभारी प्रदीप ने तीसरे आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। जिससे मामले से जुड़े सबूत एकत्रित किए जा सके।
विज्ञापन



आटो चालक की हत्या के मामले में तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसे दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, गन्नौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें