फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के बाद हुआ झगड़ा तो मारपीट कर छत से नीचे फेंककर की थी हत्या, आरोपी को काबू कर ब्लाइंड मर्डर से उठाया पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीने के बाद हुआ झगड़ा तो मारपीट कर छत से नीचे फेंककर की थी हत्या, पुलिस टीम।
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना/सोनीपत। गांव कथूरा के पास व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले से पर्दा उठाते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से जींद के गांव कटवाल फिलहाल कथूरा का रहने वाला सोहनलाल है। पुलिस पूछताछ में दो अन्य की संलिप्तता का पता लगा है। पुलिस उन्हें भी जल्द गिरफ्तार करेगी। आरोपियों ने शराब पीकर झगड़े के बाद मारपीट कर व्यक्ति को छत से फेंककर उसकी हत्या कर दी थी।
विदित रहे कि 4 सितंबर को सुबह जब गांव कथूरा के ग्रामीण घूमने गए तो उन्हें तो एक व्यक्ति का शव लहूलुहान हालत में मिला था। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। बाद में कथूरा निवासी रवीना ने शव की शिनाख्त अपने पति सुरेंद्र उर्फ सुंदर के रूप में की थी। रवीना ने पुलिस को बताया था कि उसका पति 3 सितंबर रात को आठ बजे घर से निकला था। वह उसे कहकर गया था कि खाना बना लेना वह कुछ देर में आकर खाएगा। बाद में उसका पति रातभर घर नहीं लौटा था। सुबह उसके पति का शव मिला। उसके पति की अज्ञात ने पीटकर हत्या की है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई बलवान ने सोहनलाल को गिरफ्तार कर लिया है। वह घटना की रात को सुरेंद्र के साथ देखा गया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने व दो अन्य ने मिलकर सुरेंद्र के साथ ठेका के पास खेत में बने कमरे की छत पर शराब पी थी। छत पर उनकी सुरेंद्र के साथ कहासुनी हो गई। जिस पर उन्होंने मारपीट के बाद उसे छत से नीचे फेंक दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

दो अन्य के नाम आए सामने
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में दो अन्य के नाम सामने आए है। वह भी सुरेंद्र व गिरफ्तार आरोपी के साथ छत पर बैठकर शराब पी रहे थे। झगड़े के बाद तीनों ने मारपीट कर उन्हें छत से नीचे फेंका था। फरार आरोपियों में गिरफ्तार आरोपी का परिजन भी शामिल है। पुलिस का दावा है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लाइंड मर्डर के मामले में जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने शराब के नशे में झगड़े के बाद वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। जल्द मामले में अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें