फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत
क्रासर......
मैगलगंज क्षेत्र के गांव नकारा का मामला
हैरमखेड़ा। मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव नकारा में 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई है। नकारा गांव निवासी सत्यभान सिंह का पुत्र 18 वर्षीय सरस्वती प्रताप सिंह सोमवार को गांव के बाहर स्थित अपनी बाग में गया था। वहीं पर भूसा रखने के लिए एक कमरा बना है। शाम करीब पांच बजे कमरे से फायर की आवाज सुनकर पड़ोस के ग्रामीण वहां पहुंचे, तो लोगों ने देखा कि सरस्वती प्रताप के माथे पर गोली लगी थी और पास में ही 315 बोर तमंचा पड़ा था। कमरे में खून फैला था। माजरा समझते ही ग्रामीणों ने परिवार वालों को सूचना दी, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। कोतवाली इंस्पेक्टर फतेह सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें