फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम उल्टा डाल रखा है कहकर हाथ से लिया और बदलकर उड़ा दिए 1.12 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत/गोहाना।
गांव शामड़ी निवासी एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर 1.12 लाख रुपये की नकदी उड़ाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव शामड़ी निवासी अजीत सिंह ने सिटी थाना गोहाना में दी शिकायत में बताया कि उसका गांव के सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में खाता है। वह 24 जून को गोहाना शहर में आया हुआ था। वह एचडीएफसी के एटीएम में पैसे निकालने गया था। उसके एटीएम कार्ड से पैसे नहीं निकले। इसी बीच एक व्यक्ति उसके पास आया और उसके हाथ से यह कहते हुए एटीएम कार्ड ले लिया कि उल्टा डाल रहा है। उसने एटीएम में कार्ड डालकर उसे वापस लौटा दिया। साथ ही कहा कि मशीन ही खराब है। उसने एटीएम उसे दिया और वह लेकर वापस आ गया। बाद में उसे पता कि उसके एटीम कार्ड से 25 जून को खरीदारी की गई है। साथ ही खाते से 26 व 27 जून को नकदी भी निकाली गई है। उसके खाते से 1.12 लाख रुपये गायब हो गए हैं। उसने अपना एटीएम कार्ड दिखाया तो पता लगा कि यह उसका एटीएम कार्ड है ही नहीं। उसे समझते देर न लगी कि उसके एटीएम कार्ड को बदलकर धोखे से उसके खाते से नकदी निकाली गई है।
विज्ञापन


लगातार हो रही ठगी, पुलिस के हाथ खाली
एटीएम कार्ड बदलकर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे है। बार-बार आगाह करने के बाद भी लोग ठगों का शिकार हो रहे हैं। वहीं, पुलिस इस तरह ठगी करने वालों पर शिकंजा कसने में नाकाम रही है।
विज्ञापन


एटीएम कार्ड बदलकर 1.12 लाख रुपये निकाले जाने की शिकायत मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाएगी। इस ओर लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है।
कुलदीप देशवाल, थाना प्रभारी सिटी गोहाना

एटीएम उल्टा डाल रखा है... कह हाथ से लिया और बदलकर उड़ा दिए 1.12 लाख
गोहाना में एचडीएफसी बैंक में नकदी निकालने गया था व्यक्ति, मामला दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें