फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला हिंसा का आरोपी एक लाख का इनामी डा.पीआर नैन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला हिंसा का आरोपी एक लाख का इनामी पीआर नैन गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। पंचकूला में हिंसा-आगजनी के राजदार माने जा रहे डेरा सच्चा सौदा के वाइस चेयरमैन एक लाख रुपये के इनामी डॉ. पीआर नैन को स्पेशल स्टॉफ सोनीपत और एसटीएफ हिसार की टीम ने काबू कर लिया है। आरोपी को पुलिस की संयुक्त टीम ने सोनीपत रोड गोहाना के टी-प्वाइंट से गिरफ्तार किया। इसके बाद नैन को सिरसा एसआईटी के हवाले कर दिया गया है। अब पुलिस आरोपी का रिमांड लेकर पूछताछ करेगी।
विदित रहे कि 25 अगस्त को साध्वियों से यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह के दोषी करार होते ही डेरा समर्थकों ने पंचकूला में तोड़फोड़ और आगजनी कर हिंसा की थी। जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी। करोड़ों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा था। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर कई लोगों को आरोपी बनाया था। जिसमें डेरा सच्चा सौदा के वाइस चेयरमैन डॉ. पीआर नैन को भी आरोपी बनाया गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए सरकार ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

शनिवार को स्पेशल स्टाफ सोनीपत व एसटीएफ हिसार की टीम को सूचना मिली थी कि डॉ.पीआर नैन गोहाना में आने वाला है। जिस पर स्पेशल स्टॉफ सोनीपत प्रभारी श्रीनिवास व एएसआई गुलशन तथा एसटीएफ हिसार की टीम ने नाकाबंदी कर दी। शनिवार तड़के सोनीपत रोड स्थित टी-प्वाइंट गोहाना से टीम ने आरोपी डा.पीआर नैन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को सिरसा एसआईटी के हवाले कर दिया। मामले की जांच अब सिरसा एसआईटी कर रही है। सिरसा एसआईटी आरोपी को पंचकूला अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
अलग-अलग डेरों में रह रहा था आरोपी
स्पेशल स्टॉफ सेक्टर-3 प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में खुलासा किया है कि वह घटना के बाद भूमिगत हो गया था। वह अलग-अलग डेरों में नाम बदलकर रहा। साथ ही वह डाक्टर होने के चलते डेरों व सत्संगों में लोगों को दवाई लिखकर देने लगा। वह प्रदेश भर में अलग-अलग डेरों में घूमता रहा।
विज्ञापन

वर्जन
पंचकूला हिंसा के मामले में आरोपी डॉ.पीआर नैन को गोहाना में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी सिरसा को सौंप दिया गया है। वहीं आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
-श्रीनिवास, प्रभारी, स्पेशल स्टॉफ सेक्टर-3 सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें