फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी देने से मना करने पर शराब ठेके के सेल्समैन पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगदारी देेने से मना करने पर सेल्समैन पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव गंगाना बस स्टैंड स्थित शराब ठेके के सेल्समैन से चार बदमाशों ने रंगदारी देने की मांग की। रंगदारी से मना करने पर हमलावरों ने गोली चला दी। गनीमत रही की गोली सेल्समैन को नहीं लगी। बाद में हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने सेल्समैन के बयान पर तीन नामजद सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव गंगाना निवासी मंजीत ने बताया कि वह शराब ठेके पर सेल्समैन है। बुधवार देर शाम उसके साथ ठेके पर गांव बिचपड़ी निवासी वीरेंद्र बैठा था। तभी ठेके के सामने दो बाइक आकर रुकीं। बाइकों पर गांव गंगाना का ही रविंद्र, सुमित उर्फ मोनू, अनिल व एक अन्य युवक सवार था। मंजीत ने बताया कि दो युवक ठेके के बाहर ही बाइक पर बैठे रहे और रविंद्र व सुमित अपनी बाइक से उतर कर ठेके पर आ गए। ठेके पर आने के बाद रविंद्र ने पिस्तौल निकाली और कहा कि उसे हर महीने दस हजार रुपये रंगदारी देनी होगी। रंगदारी नहीं देने पर वह उन्हें जान से मार देगा। इस पर उसने रविंद्र को रंगदारी देने से मना कर दिया। जिस पर रविंद्र ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके पास से दीवार में जा लगी। गोली चलाने के बाद शोर सुनकर आसपास के लोग आए और रविंद्र व उसके अन्य साथ बाइकों सहित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मंजीत के बयान पर गांव गंगाना निवासी रविन्द्र, सुमित उर्फ मोनू, अनिल व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें