फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से अनियंत्रित कार ने सफाई कर्मियों को कुचला, एक की मौत, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टायर फटने से अनियंत्रित कार ने सफाई कर्मियों को कुचला, एक की मौत, सात घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। पानीपत मार्ग पर गांव सैनीपुरा के पास टायर फटने से अनियंत्रित हुई स्वीफ्ट कार ने नाले की सफाई कर रहे चार श्रमिकों को कुचल दिया। हादसे में कार सवार चार अन्य भी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में ले जाया गया, जहां महिला श्रमिक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घायलों को बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव बुटाना निवासी विनोद कुमार, अपनी पत्नी आशा, बेटे अजय (6) व मां शांति देवी के साथ कुरुक्षेत्र स्नान के लिए गया था। वहां से परिवार के सदस्य स्वीफ्ट कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। जब वह गांव सैनीपुरा के पास पहुंचे तो अचानक कार का टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित हो गई। कार ने सड़क किनारे नाले की सफाई में लगे चार श्रमिकों को कुचल दिया। जिससे पानीपत के गांव शाहपुर की रहने वाली सोना देवी (42), जगबीर, माया व ब्रह्मा बुरी तरह से घायल हो गए। कार सवार परिवार के चारों सदस्य भी घायल हो गए। घायलों को पुलिस पीसीआर व एंबुलेंस की मदद से खानपुर कलां स्थित मेडीकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सोना देवी ने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें