फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खंदराई सरकारी स्कूल की छात्रा ने पुलिस को लिखी गुमनाम चिट्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना। गोहाना के निजी स्कूल से पीएम के नाम गुमनाम चिट्ठी भेजकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाने के मामला अभी खत्म भी नहीं हुआ है। वहीं अब गांव खंदराई स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से पुलिस थाने में एक गुमनाम चिट्ठी आई है। एक छात्रा की बिना नाम की (गुमनाम) चिट्ठी डाक के माध्यम से पुलिस के पास भेजा गया है। चिट्ठी में क्या आरोप लगाया गया है पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ नहीं बोल रही है। सूत्रों का कहना है कि चिट्ठी में एक महिला शिक्षक सहित पांच शिक्षकों के नाम हैं जो उस पर किसी को बदनाम करने का दबाव बना रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) सुमन नैन ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आते ही बीईओ को जांच करने के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल डीईओ को भी चिट्ठी नहीं मिली है।
बताया जा रहा है कि गांव खंदराई के सरकारी स्कूल की छात्रा की गुमनाम चिट्ठी सिटी थाना में पहुंची है। पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ नहीं बोल रही है। जिससे चिट्ठी में किन शिक्षकों पर क्या आरोप लगा है वह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूत्रों से इतना जरूर पता चला है कि चिट्ठी में पांच शिक्षकों के नाम हैं जो छात्रा पर किसी को बदनाम करने का दबाव बना रहे थे। यह मामला शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में भी आया है। जब शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी सुमन नैन गोहाना पहुंची तो उन्होंने भी बातचीत में ऐसी चिट्ठी आने की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए बीईओ को निर्देश दिए हैं। जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
खंदराई स्कूल की छात्रा की ओर से पुलिस को गुमनाम चिट्ठी लिखने का मामला उनके संज्ञान में आया है। फिलहाल चिट्ठी नहीं मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीईओ परमजीत चहल को जांच के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया है। पुलिस भी अपने स्तर पर जांच कर रही है।

सुमन नैन, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें