फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि भूमि पर कर दी प्लॉटिंग, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि भूमि पर कर दी प्लॉटिंग, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
सोनीपत। गांव मुनीरपुर में कृषि क्षेत्र की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग करने के मामले में जिला नगर योजनाकर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। मामले में महिला सहित पांच को नामजद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला नगर योजनाकर ने राई थाना में शिकायत दी है कि मुनीरपुर की कृषि भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग की गई है। उन्होंने गांव सफियाबाद निवासी मुकेश और उसके भाई जगदीश, कृष्णा देवी, जगबीर व सतबीर पर अवैध प्लॉटिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने गांव के पास कृषि भूमि पर प्लॉटिंग कर वहां डीपीसी, सड़क, बाउंड्री वॉल का निर्माण कर दिया। मामले का पता लगने पर उन्हें मई माह में नोटिस दिया गया था। उसके बावजूद उन्होंने इसे नहीं हटाया। जिस पर जून माह में उन्हें फिर अवगत कराया गया। जिस पर कार्रवाई नहीं होने पर मामले की शिकायत अब राई थाना पुलिस को दी गई। राई थाना पुलिस ने जांच के बाद पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर जिला नगर योजनाकार ने बताया कि अवैध रूप से प्लॉटिंग कर लोगों को कृषि क्षेत्र में प्लाट बेच दे दिए जाते हैं। जिससे बाद में जिला योजनाकार उन्हें गिरा देते है। ऐसे में लोगों को काफी नुकसान होता है। इससे बचने के लिए किसी भी सूरत में अवैध कालोनी में प्लाट नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिला नगर योजनाकार की तरफ से शिकायत मिली थी। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले में पांच आरोपियों को नामजद किया गया है। पुलिस जल्द मामले का पटाक्षेप करेगी।
एसआई रामफल, जांच अधिकारी, राई थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें