फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बच्ची की मौत, माता-पिता चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बच्ची की मौत, माता-पिता चोटिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। गांव पुगथला के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और उसके माता-पिता घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव तेवड़ी निवासी साहिल ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को अपनी पत्नी नूरजहां व बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के घर जाने के निकला था। जब वह पुगथला गांव के जोहड़ के पास से गुजरा तो सामने से तेजगति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सहिल की बेटी तनबीर ट्रैक्टर के सामने जा गिर गई। ट्रैक्टर बच्ची को कुचलते हुए आगे निकल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साहिल व नूरजहां घायल हो गए। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीर एकत्रित हुए। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मामले के जांच अधिकारी एचसी नरेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें