फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेन में बाइक समेत पड़ा मिला युवक, हादसे में मौत की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रेन में बाइक समेत पड़ा मिला युवक, हादसे में मौत की आशंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव घड़वाल निवासी एक युवक का शव शुक्रवार सुबह बनवासा जा रही ड्रेन में मिला। उसकी बाइक भी उसके पास पड़ी मिली। सुबह घूमने निकले ग्रामीणों ने शव पड़ा देख मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बताया गया है कि युवक की मौत सड़क हादसे में हुई है। उसके दो साथी भी चोटिल हैं। पुलिस उनके बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन

गांव घड़वाल निवासी साहिल (25) रंग-रोगन का काम करता था। वीरवार को साहिल अपने दोस्त की बाइक लेकम गांव के ही दो दोस्तों के साथ घूमने की कह कर घर से चला था। जब वह देर तक नहीं आया तो परिजनों ने इधर-उधर तलाश की। सुबह के समय जब ग्रामीण ड्रेन की तरफ गए तो साहिल बाइक के साथ मृत अवस्था में पड़ा था। जिसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर कब्जे में लिया और शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया। पुलिस ने ओमप्रकाश के बयान पर हादसे में मौत का मामला दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर बरोदा थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि हादसे में मौत का मामला दर्ज किया गया है। उसके दो साथी घायल है। उनसे बातचीत कर मामले का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें