फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन से लापता राजमिस्त्री का शव जोहड़ में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
छह दिन से लापता राजमिस्त्री का शव जोहड़ में मिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव भिगान से छह दिन पहले संदिग्ध अवस्था में लापता हुए राजमिस्त्री का शव गांव के जोहड़ से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी के जिला महोबा के गांव भुजूपुरी का रहने वाला भरत सिंह फिलहाल गांव भिगान में किराए पर रहता है। उसके परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह 17 दिसंबर को दो अन्य साथियों के साथ गांव के जोहड़ के पास शराब पी रहा था। उसके दो साथी घर आ गए, लेकिन वह लापता हो गया। उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग रहा था। उसकी पत्नी शारदा ने ठेकेदार उद्यम सिंह के साथ आकर मुरथल थाना में पति के लापता होने की शिकायत दी थी। रविवार को भरत सिंह का शव गांव के जोहड़ में मिला। वह पानी में रहने के चलते फूला हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। भरत के पिता मान सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें