फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल पक्ष की प्रताडना से तंग विवाहिता ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने दी जान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। शहर के वार्ड-7 की रहने वाली विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। महिला के परिजनों ने उसके पति व सास पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच मेें जुट गई है।
गांव फरमाणा निवासी रेखा (30) की शादी वर्ष 2010 में वार्ड-7 खरखौदा निवासी सुखबीर के साथ हुई थी। रेखा को जहर खाने के चलते सोनीपत शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। रेखा के पिता गांव फरमाणा निवासी धर्मसिंह ने उसकी बेटी को ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। धर्मसिंह ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से पति सुखबीर व सास सुमित्रा उसकी बेटी को तंग करते थे। उसके साथ मारपीट की जाती थी। जिससे तंग आकर उसकी बेटी कई बार मायके आ जाती थी, लेकिन उसका घर बसाने के लिए वह समझ-बुझाकर उसे वापस भेज देते थे। ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर ही उसकी बेटी ने अब जहर खाया है। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने धर्मसिंह के बयान पर आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
विवाहिता की जहर खाने से मौत हुई है। जिस पर परिजनों के बयान पर आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वीरेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी, खरखौदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें