कार की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
मुरथल। जीटी रोड पर मुरथल स्थित एल्डिको सिटी के सामने कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पानीपत के बराना का रहने वाला जतन सिंह (40) किसी काम से मुरथल की तरफ आया था। जब वह जीटी रोड पर एल्डिको सिटी के सामने सड़क पार कर रहा था तो इसी दौरान एक कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में जतन सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना के बाद पहुंची मुरथल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने जतन सिंह के साथी जीत सिंह के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एल्डिको सिटी के सामने अज्ञात कार चालक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया था। उसने पीजीआई में दम तोड़ दिया। मामला दर्ज कर कार चालक का पता लगाया जा रहा है।
राजू, जांच अधिकारी, थाना मुरथल।