फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी को फिर से हरिद्वार ले गई पुलिस, पैसों की लगातार की जा रही रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शव बरामदगी के लिए हत्यारोपी को फिर हरिद्वार ले गई पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे ऐंठने व कम पैसे मिलने पर वीएलडीए को नशीला पदार्थ पिलाकर गंगा में जिंदा फेंकने के मामले में शव की तलाश को पुलिस आरोपी को लेकर फिर से हरिद्वार गई है। पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर शव फेंकने के स्थान का पता लगाने का प्रयास कर रही है। आरोपी बार-बार स्थान को बदल रहा है। वहीं पुलिस मामले में पैसों की रिकवरी भी कर रही है। आरोपी ने कई लोगों को ब्याज पर पैसे दे रखे थे। जिनसे पैसे वापस लिए जा रहे हैं।
विदित रहे गांव बड़ौली निवासी सुशीला ने आरोप लगाया था कि उसके पति व उसे नौकरी दिलाने के नाम पर गांव के रवींद्र ने उनसे पैसे ऐंठे थे। बाद में और पैसे मंगवाए गए थे। कम पैसे देने पर उसके पति की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी रवींद्र आंतिल को गिरफ्तार किया था। अभी तक पुलिस शव को बरामद नहीं कर सकी है। जिस पर पुलिस आरोपी रवींद्र को लेकर सोमवार को फिर से हरिद्वार रवाना हुई है। जहां उससे घटनास्थल के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी बार-बार राकेश को गंगा में फेंके गए स्थान के बारे में बयान बदल रहा है। पुलिस उससे बारीकी से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस मामले में लगातार रुपयों की रिकवरी कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने व्यापारी व प्रॉपर्टी डीलर को भी पैसे दे रखे थे। प्लॉट के लिए अग्रिम राशि भी दी गई है। जिसे रिकवर किया गया है। हालांकि पुलिस अभी यह नहीं बता रही है कि मामले में कितने पैसे रिकवर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गंगा में शव की तलाश को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। आरोपी को निशानदेही के लिए फिर से हरिद्वार ले जाया गया है। मामले में पैसों की रिकवरी लगातार जारी है।
जितेंद्र कुमार, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें