फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में 25 लाख का गबन करने वाली महिला लिपिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में 25 लाख का गबन करने वाली महिला लिपिक गिरफ्तार
विज्ञापन

-स्कूल संचालिका ने महिला लिपिक के खिलाफ दर्ज कराया था मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। गांव पुरखास स्थित संत विवेकानंद विद्यापीठ में पैसों का गबन करने की आरोपी महिला लिपिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला लिपिक पर स्कूल के 25 लाख रुपये गबन करने का आरोप है। लिपिक गांव सैंयाखेड़ा की रहने वाली आरती है।
विज्ञापन

बता दें कि संत विवेकानंद विद्यापीठ की संचालिका पूनम देने पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्होंने पुरखास गांव मे संत विवेकानंद विद्यापीठ के नाम से स्कूल खोल रखा है। उन्होंने सैयाखेड़ा गांव निवासी आरती को स्कूल में लिपिक के पद पर नियुक्त कर रखा था। वह तीन वर्ष से स्कूल में फीस का हिसाब-किताब व लेन-देन का कार्य कर रही थी। स्कूल रिकॉर्ड जांच करने पर 25 लाख रुपये का गबन सामने आया था। जब इस बारे में महिला लिपिक आरती से पूछा गया तो उसने स्वीकार करते हुए सारा पैसा 3 मार्च तक वापस लौटाने को कहा था। आरोप है कि आरती ने उस दिन के बाद स्कूल में आना बंद कर दिया और पैसे नहीं लौटाए। पूनम देवी ने बताया कि आरती ने सैलेरी रजिस्टर व कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी गायब कर दिए। इस संदर्भ में थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने संचालिका पूनम देवी शिकायत पर लिपिक आरती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। अब आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें