खटीमा में टनकपुर रोड अरोड़ा मार्केट सुपर बेकरी में घुसकर चोर 44500 रुपये निकाल ले गए। सुपर बेकरी स्वामी की सूचना पर पुलिस ने स्थलीय निरीक्षण कर चोरी में इस्तेमाल सामान कब्जे में ले लिया। पीड़ित नेे पुलिस को सीसीटीवी में आए एक नकाबपोश की वीडियो भी सौंपी है।
शुक्रवार रात अरोड़ा मार्केट स्थित सुपर बेकरी में ऊपरी मंजिल से घुसे चोर गल्ले से 4,4500 की नकदी निकाल ले गए। दुकान स्वामी लक्ष्मण चंद ने बताया कि नकदी कर्मचारियों के वेतन के लिए रखी थी। चोर ऊपरी मंजिल की खिड़की खोलकर सुपर बेकरी में घुसे थे। सीसीटीवी फुटेज में चोर रात 12 से एक बजे के बीच बेकरी में घुसते हुए दिखाई दिए हैं। बाद में एसएसआई देवेंद्र गौरव से मिले व्यापारियों ने सीसीटीवी की फुटेज में आए नकाबपोश की वीडियोग्राफी भी सौंपी। पुलिस मामले केे जांच पड़ताल के साथ सीसीटीवी फुटेज में आए नकाबपोश की तलाश में जुट गई है।