फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान का शटर उखाड़कर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल की दुकान का शटर उखाड़कर हजारों की चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के टीकाराम कन्या महाविद्यालय के सामने स्थित मोबाइल की दुकान का शटर उखाड़कर चोर हजारों का सामान उड़ा ले गए। दुकानदार के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जवाहर नगर निवासी शिव कुमार ने बताया कि उसने टीकाराम कन्या महाविद्यालय के सामने हिमांशी टेलीकॉम के नाम से मोबाइल की दुकान खोल रखी है। जब वह सुबह दुकान पर पहुंचा तो उसकी दुकान का शटर उखड़ा मिला। उसने अंदर जाकर देखा तो वहां से नए व पुराने मोबाइल फोन, इनवर्टर बैटरी तथा अन्य सामान गायब मिला। उसने मामले से सिटी थाना पुलिस को अवगत कराया। सिटी थाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें