फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर की सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जैन बाग कॉलोनी निवासी गोपाल अपने बहनोई रमेश के साथ बाइक पर सवार होकर कालूपुर चुंगी की तरफ से जैन बाग कॉलोनी में आ रहे थे। जब वह सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में पहुंचे तो इसी दौरान सामने से एक बाइक सवार ने गोपाल की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद गोपाल व रमेश सड़क पर गिर गए। हादसे में गोपाल बुरी तरह से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने रमेश के बयान पर दूसरे बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें