अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव रोहट के पास पिता के साथ घूमने के लिए निकले किशोर को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में किशोर की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव रोहट निवासी अजय (17) वीरवार सुबह पांच बजे अपने पिता संजय के साथ घूमने के लिए निकला था। दोनों जब सोनीपत-खरखौदा हाइवे पर चल रहे थे तो एक ट्रक ने अजय को कुचल दिया। हादसे में अजय बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। उसके पिता संजय ने बेटे को तुरंत सामान्य अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। थाना सदर एएसआई जांच अधिकारी सुनील ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।