फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटाई पर जमीन लेकर खेती करने वाले किसान को कस्सी मारी, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। गांव ककरोई में बंटाई पर जमीन लेकर खेती करने वाले किसान पर अपनी जमीन बंटाई पर देने वाले किसान के भाई ने हमला कर दिया। हमलावर ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ आकर सिंचाई कर रहे किसान को कस्सी मार दी। घायल को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव ककरोई निवासी सतबीर ने पुलिस को बताया कि वह गांव के राजबीर की जमीन को बंटाई पर लेकर फसल उगाता है। इस बात पर राजबीर का भाई शमशेर उससे रंजिश रखने लगा। सतबीर ने बताया कि वह मंगलवार को अपनी फसल में सिंचाई करने गया था। इसी दौरान शमशेर अपने बेटे और पत्नी के साथ खेत में पहुंच गया। उन्होंने खेत में आते ही उससे कहासुनी कर दी। इसी बीच शमशेर के बेटे ने उसे पकड़ लिया और शमशेर उसके सिर पर कस्सी से हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसकी चीख सुनकर पास ही काम कर रहा उसका भाई सुरेंद्र वहां पहुंचा। उसे देखकर हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसके भाई ने उसे सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीपीएस महिला विश्वविद्यालय खानपुर के अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां भी उसकी गंभीर हालत के चलते उसे वहां से पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार हुआ। मामले की सूचना के बाद पुलिस ने सतबीर के बयान पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें