फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साई सेंटर में पहलवान की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साई सेंटर में पहलवान की संदिग्ध मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई। भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र (साई), चौहान जोशी में एक पहलवान की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। शुरुआती जांच में हृदयघात से मौत होना सामने आया है। हालांकि असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता लग सकेंगे।
यमुनानगर के गांव अजीजपुर कर रहने वाला पहलवान अखिल (18) साई सेंटर में अभ्यास करता था। उसका जुड़वा भाई निखिल भी साई में उसके साथ अभ्यास करता था। दोनों भाई बेहतरीन पहलवान थे। बुधवार शाम अभ्यास करने के बाद दोनों भाई अपने कमरे में चले गए थे। वहां पर अखिल की अचानक तबियत बिगड़ गई। जिससे वह बेसुध हो गया। निखिल ने मामले से अन्य साथियों व प्रशिक्षक को अवगत कराया। उसे तुरंत बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया। वीरवार को मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची बहालगढ़ चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने विसरा जांच को भेज दिया है। पोस्टमार्टम व विसरा रिपोर्ट में मौत के असल कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
साई सेंटर के पहलवान की मौत की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व विसरा रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता लग सकेगा। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- सुरेश कुमार, चौकी प्रभारी, बहालगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें