फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से 15 तोला सोना व 4 लाख की नकदी चोरी, अलमारी के पीछे मिली लाइसेंसी पिस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो घरों से 15 तोला सोना और 4 लाख की नकदी चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई। गांव जांटी कलां में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर 15 तोला सोना और चार लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। इतना ही नहीं चोरों ने एक घर के अंदर से लाइसेंसी पिस्टल भी निकाल ली, लेकिन बाद में उसे अलमारी के पीछे फेंक गए। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। गांव जांटी कलां में चोरों ने रविवार रात को अनिल और बलवान के घर को निशाना बना डाला। चोरों ने अनिल के घर से सात तोले सोना व 2.30 लाख की नकदी चोरी कर ली। सुबह सामान बिखरा देख चोरी का पता लग सका। इतना ही चोरों ने रात को ही बलवान के घर को भी निशाना बनाया। चोर उसके घर से आठ तोला सोने के आभूषण व 1.68 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---
अलमारी के पीछे मिली पिस्टल : अनिल के घर पर अलमारी के अंदर लाइसेंसी पिस्टल रखी थी। जब सुबह सामान चोरी के बाद जांच की गई तो अलमारी में पिस्टल नहीं मिली। उसे लगा कि चोर पिस्टल भी ले गए हैं। बाद में पुलिस ने आकर जांच की तो पिस्टल अलमारी के पीछे पड़ी मिली। चोर उसे पीछे फेंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें