रोडवेज चालक से मारपीट कर नकदी व मोबाइल छीना
अमर उजाला ब्यूरो,
खरखौदा : शहर के दिल्ली चौक के पास कार सवार बदमाशों ने रोडवेज चालक से मारपीट कर उससे नकदी व मोबाइल छीन लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
खरखौदा के वार्ड 8 निवासी महाबीर ने बताया कि वह रोडवेज में चालक है। वह शनिवार की रात को किसी काम से वार्ड 6 निवासी भाई के घर पर जा रहा था। जब वह शहर के दिल्ली चौक के पास पहुंचा तो बस स्टैंड की तरफ से एक नैनो कार आकर उसके पास रुकी। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही दो युवक कार से उतरे और उसे पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने उससे 1730 रुपये की नकदी व मोबाइल, एटीएम, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य कागजात छीन लिए और अपने तीसरे साथी के साथ फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।