फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: पिकअप के चालक व साथियों को पिस्तौल दिखाकर लूटे 25 हजार रुपये, गांव फाजिलपुर के पास देर रात हुई वारदात

Tue, 31 May 2022 11:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

चालक यूपी से चूजे देकर जींद जा रहा था। बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों बदमाश बाइक सहित मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के गांव फाजिलपुर के पास पिकअप चालक और उसके दो साथियों को पिस्तौल दिखाकर बदमाशों ने 25 हजार रुपये लिए। बदमाशों ने देर रात 12 बजे के बाद वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय चालक और उसका साथी चालक व क्लीनर किराये को लेकर बातचीत कर रहे थे। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस ने जांच कर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


जींद के गांव दरिया वाला निवासी कुलबीर ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह 30 मई को अपनी पिकअप गाड़ी में चूजे लेकर यूपी के अमरोहा जिले के गजरौला गया था। वहां से जींद लौट रहा था तो रास्ते में उसने अपने साथी जींद के अपोलो रोड निवासी संदीप के मोबाइल पर बातचीत की। उसने बताया कि वह लखनऊ से लौट रहा है। उसके साथ उसका क्लीनर जींद के जलालपुर कलां का पंकज भी था।

उन्होंने बताया कि वह करीब पौने 12 बजे बहालगढ़ पहुंच जाएंगे। जिस पर वह रात को बहालगढ़ चौक पर एक-दूसरे से मिले। वहां से वह जींद के लिए चल दिए। फाजिलपुर के पास सीएनजी स्टेशन के नजदीक उन्होंने अपनी गाड़ियों को रोक दिया और किराये को लेकर बातचीत करने लगे। इसी बीच बाइक पर दो नकाबपोश युवक आए।
विज्ञापन


एक ने पिस्तौल निकालकर उसकी कनपटी पर लगाकर उससे 25 हजार रुपये लूट लिए। उसके साथी संदीप ने विरोध किया तो दूसरे युवक ने पिस्तौल निकालकर संदीप के सिर में बट मारकर घायल कर दिया। बाद में दोनों बदमाश बाइक सहित मौके से फरार हो गए।

उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया और संदीप को लेकर सामान्य अस्पताल गया। वहां उसका उपचार कराया। जिसके बाद मंगलवार सुबह पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने कुलबीर के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस 
पुलिस टीम बदमाशों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। दोनों बदमाश चेहरे पर काला कपड़ा बांधे थे, जिससे उनकी पहचान के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ेगी। पुलिस क्षेत्र के सभी सीसीटीवी की फुटेज की जांच कर रही है। 
 

पिकअप गाड़ी चालक ने नकदी लूट की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। -आईपीएस दीप्ति गर्ग, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें