फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट कंपनी की सात वाशिंग मशीन गायब करने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट कंपनी की सात वाशिंग मशीन गायब करने का आरोपी काबू
विज्ञापन

-पुलिस ने आरोपी से शुरू की पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। कुंडली स्थित ट्रासंपोर्ट कंपनी के ऑफिस व गोदाम से सप्लाई के दौरान सात वाशिंग मशीन गायब करने के आरोपी चालक को पुलिस ने काबू कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव धनाना निवासी कृष्ण है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विदित रहे कि गांव सेरसा निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को बताया था कि उसका कुंडली में सुंदर कोल्ड स्टोर के अंदर ब्राइट फ्राइट के नाम से ट्रांसपोर्ट का ऑफिस व गोदाम है। उसके पास गांव धनाना का कृष्ण चालक के पद पर काम करता था। वह गोदाम से वाशिंग मशीन व अन्य सामान की सप्लाई करता है। पिछले दिनों जांच में पता लगा था कि सप्लाई के लिए ले जाने के बाद डिमांड नहीं होने वाली वापस गोदाम के लिए भेजी गई सात मशीन गायब है। जब चालक से मशीनों के बारे में पूछताछ की थी तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया था। उसने कार्यालय आना भी बंद कर दिया था। शक के आधार पर उसके खिलाफ कुंडली थाना में मामला दर्ज कराया गया था। थाना प्रभारी कुंडली बीर सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए एचसी नरेश कुमार ने आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से मशीनों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें