फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में नहाने गए युवक डूबा, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में नहाने गए युवक डूबा, तलाश जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
राई। गांव गढ़ी बिंदरौली के पास मूनक नहर में नहाने गया युवक तेज बहाव में डूब गया। सूचना पाकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर सर्च अभियान चलाया। देर शाम तक सर्च अभियान जारी था। वहीं, मौके पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी डटे रहे।
विज्ञापन

गांव मोहम्मदाबाद निवासी प्रिंस (22) मूनक नहर में नहा रहा था। इसी दौरान तेज बहाव के चलते वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। वहां आसपास के लोगों ने देखा तो उसे बचाने का भी प्रयास किया गया लेकिन बहाव के चलते वह बचा नहीं पाए। सूचना पाकर बरोटा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों को बुलाकर सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। शाम तक राई के नायब तहसीलदार हवा सिंह पूनिया व कुंडली थाना प्रभारी बीर सिंह टीम के साथ नहर पर डटे हुए थे। परिजनों ने प्रशासन पर ठोस कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। वहीं प्रशासन का कहना है कि नहरों में नहाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें