फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, अस्पताल में दम तोड़ा
विज्ञापन

राई। हाईवे पर नाथूपुर मोड़ के पास ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। गंभीर हालत के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के बेटे की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सोनीपत के आदर्श नगर निवासी रामकिशन अत्री अपने बेटे मुकेश के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से कुंडली गए थे। वापस लौटते हुए जब वह हाईवे पर नाथूपुर मोड़ के पास पहुंचे तो वह लघुशंका के लिए रुक गए। मुकेश वहीं खड़ा रहा जबकि रामकिशन लघुशंका के लिए चला गया। लघुशंका कर जब वह वापस बाइक की तरफ आ रहा था तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें