फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से गई मासूम की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना। शहर में सोनीपत मार्ग स्थित एक निजी स्कूल के सामने सड़क पार कर रहे पांच वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने बच्चे को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वह पानीपत जिले के कालेखां लुहारी गांव से गोहाना शहर में मजदूरी करने आए थे। परिवार सोनीपत मार्ग स्थित बस्ती में रह रहा है। रविवार शाम कार्तिक (5) सोनीपत रोड स्थित शेर सिंह पब्लिक स्कूल के पास पैदल सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान सोनीपत की तरफ से तेज गति में आई कार ने कार्तिक को टक्कर मार दी। कार्तिक कार की टक्कर से उछल कर काफी दूर जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने बच्चे को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें